गुजरात में भारी बारिश के बीच पावागढ़ पहाड़ी से गिरी चट्टान; 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई हुए घायल
अहमदाबाद, जून 19 -- गुजरात में पंचमहल जिले के प्रसिद्ध पावागढ़ तीर्थ स्थल पर शुक्रवार तड़के भारी बारिश के चलते सीढ़ियों पर चट्टानें गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच पावागढ़ पहाड़ी पर पटिया ब्रिज के पास हुई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु पहाड़ पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। गुजरात टाइम्स की खबर के मुताबिक, रेस्क्यू का काम अब खत्म हो गया है। सूत्रों ने पुष्टि की कि इस घटना में कुल 10 लोग चपेट में आए थे। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हलोल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खेड़ा जिले के रहने वाले थे दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.