अहमदाबाद, अप्रैल 17 -- गुजरात में 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं और इसे जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच अहमदाबाद नगर निगम चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शहर में लॉन्ड्री का काम करने वाले शख्स जिगर बारिया को मैदान में उतारा है। इस बारे में बेहद खुश जिगर ने कहा कि भाजपा हमेशा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को ही मौका देती आई है। पीटीआई से बात करते हुए जिगर बारिया ने कहा, 'मुझे ऐसी उम्मीद तो नहीं थी कि पार्टी मुझे इतना बड़ा मौका देगी। क्योंकि पार्टी ने अभी महीने भर पहले ही मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ओबीसी मोर्चा का महामंत्री बनाया था। इसलिए मुझे इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि पार्टी अब मुझे इतनी अहम जगह से उम्मीदवार के रूप में चुनेगी। पर भारतीय जनता पार्टी का स्वभाग ही ऐसा है कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.