गुजरात में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही होगी फाइट, बाकी सबका नामांकन रद्द
गांधी नगर, जुलाई 14 -- गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाला उपचुनाव बेहद रोचक हो गया है। दरअसल यहां चुनावी मैदान में केवल दो उम्मीदवार ही बचे हैं, इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। ऐसा नहीं है कि अन्य लोगों ने इस चुनाव में ताल ठोंकने की कोशिश नहीं की, यहां पर नामांकन तो कई लोगों ने जमा किया था, लेकिन 15 में से दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी सबका नामांकन रद्द हो गया। जिसके चलते अब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही मुख्य मुकाबला होता हुआ दिखाई देगा। वहीं राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव से दूरी बनाते हुए अपना उम्मीदवार ही घोषित नहीं किया। भाजपा ने यहां पर पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सतीश पटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.