अहमदाबाद, मई 15 -- गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रीमद भागवत सप्ताह के दौरान आयोजित डायरा कार्यक्रम में एक गायक पर इतनी बड़ी मात्रा में नोट बरसाए गए कि वह मंच पर लगभग पैसों के ढेर में दबता नजर आया। इस अनोखे दृश्य ने लोगों का ध्यान खींच लिया और कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में श्रद्धालु और दर्शक मंच की ओर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग हाथों से नोट फेंक रहे थे, जबकि कुछ लोग थैले और बोरे भरकर नकदी लेकर मंच तक पहुंचे। देखते ही देखते मंच पर नोटों का अंबार लग गया। जिस सिंगर पर नोटों की बारिश हो रही है... स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उनका नाम देवायत खवड़ बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गुजरात को केंद्र की सौगात, इन दो शहरों के बीच सेमी-...