कच्छ, फरवरी 21 -- गुजरात के कच्छ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में दोस्त की मदद से शव को गांव के बाहरी इलाके में स्थित कुएं में फेंक दिया। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि युवक ने लड़की की हत्या गर्भवती होने के चलते की है। जांच जारी है।लड़की ने बनाया था शादी का दबाव पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश का युवती के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जांच में सामने आया कि उस समय युवती नाबालिग थी। बालिग होने के बाद उसने राजेश पर शादी का दबाव बनाया और मना करने पर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के स्कूल में ईंटों से बना ब्लैकबोर्ड गिरा, 6 सा...