साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नयाबस्ती के कयूम शेख (50) की गुजरात के भुज में गुरुवार को हृदयघात से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि कयूम शेख पिछले करीब सात साल से भुज में रहकर फलमंडी में मजदूरी कर रहा था। रोज की तरह काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे सेहरी के लिए साथियों ने उन्हें नींद से जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।मृतक अपने पीछे 3 पुत्री व 2 पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव लाया गया। शनिवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। मृतक को देखने बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.