गांधीनगर, जून 22 -- गुजरात सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की है कि अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके पूर्व अग्निवीरों को राज्य सरकार की ग्रुप-3 (क्लास-III) की सीधी भर्तियों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) से छूट और आयु सीमा में भी विशेष रियायत मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पूर्व अग्निवीरों को संबंधित भर्तियों में फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। इसके अलावा उन्हें अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, अग्निपथ योजना के पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को अधिकतम ...