राजकोट, मार्च 31 -- गुजरात के राजकोट से नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पिछले करीब तीन महीने से चल रहा था, जिसे अब उजागर किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जयेश मजेठिया और संदीप उर्फ लाला पटेल के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 14 और 16 साल के दो नाबालिगों के साथ शहर के एक स्कूल की आवासीय इमारत में बार-बार यौन उत्पीड़न किया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह भी पढ़ें- टहलने निकले भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, जमानत पर जेल से आए थे बाहर यह भी पढ़ें- एमपी में प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डालादादी की शिकायत पर दर्ज ह...