अहमदाबाद, फरवरी 5 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर में बनने वाले नए बूचड़खाने के प्रस्ताव को अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने वापस ले लिया है। AMC ने वित्त वर्ष 2026-27 के मसौदा बजट में इस प्रस्तावित बूचड़खाने के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन गुरुवार को एक भाजपा विधायक के कड़े विरोध और पार्टी की विचारधारा का हवाला दिए जाने के बाद निगम ने इस प्रावधान को भी वापस लेने की घोषणा कर दी। फिलहाल शहर के गीता मंदिर क्षेत्र में एक बूचड़खाना चल रहा है, और नए आधुनिक बूचड़खाने के बनने के बाद उसे वहीं शिफ्ट करने का प्लान था। नगर निगम आयुक्त बंछानिधि पाणि द्वारा प्रस्तुत बजट ड्राफ्ट के अनुसार शहर के बाहरी इलाके (शाहवाड़ी-बहरामपुरा) में 15,882 वर्ग मीटर भूमि पर एक अत्याधुनिक बूचड़खाना बनाने का प्रस्ताव था। बूचड़खाने के लिए इतनी बड़ी जमीन सुप्रीम कोर्ट क...