अहमदाबाद, अप्रैल 29 -- गुजरात में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। पहले साबरकांठा जिले में बस और इको कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई, वहीं वलसाड जिले में पिकअप वाहन पलटने से 8 लोगों ने जान गंवाई। हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।साबरकांठा में 6 की मौत पहला हादसा अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, गांभोई गांव के पास तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को गांभोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 6 की मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.