दाहोद, अप्रैल 16 -- गुजरात के दाहोद जिले से गुरुवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां आत्महत्या की कोशिश के दो अलग-अलग मामलों में पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इन दोनों ही घटनाओं में मां ने बच्चों के साथ जान देने की कोशिश की, जिसकी वजह से बच्चे काल के गाल में समा गए जबकि दोनों महिलाएं गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक घटना जिले की देवगढ़ बारिया तालुका के वदभेट गांव में हुई, जहां चंपा नाम की एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी देते हुए दाहोद के पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने बताया कि इस घटना के बाद गांव वालों ने चंपा राठवा (37) और उसकी एक बेटी को तो बचा लिया, लेकिन उसके दो बेटे और एक और बेटी डूब गए।कुएं में कूदी मां, तीन बच्चों की डूबने से मौत पुलिस अधिकारी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.