राजकोट, जुलाई 28 -- गुजरात के राजकोट में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है। तीनों की पहचान पति दिलीप खखर, पत्नी स्मिता और बेटे निशित के तौर पर हुई है। जानकारी के मुकाबिक राजकोट के अजंता पार्क इलाके में गंगा गंगोत्री डेयरी के पीछे बनी एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले इस परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को इसका कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे तीनों को अस्पताल लाया गया था जहां पहले स्मिता ने और बाद में इलाज के दौरान दिलीप और निशित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इन सभी ने कोई जहरीली चीज खाली थी। यह भी पढ़ें- गुजरात की भाजपा सरकार जनरल वर्ग को देगी बड़ा तोहफा, EWS में बड़े बदलाव की तैयारीतीनों ने अस्पताल में तोड़ा दम राजकोट के एसीपी राजेश बारिया ने...