राजकोट, फरवरी 15 -- गुजरात के राजकोट में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवाओं की मौत हो गई, जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शहर के एक रेलवे ब्रिज पर हुई। टक्कर के बाद कार के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में चार लोग सवार थे- तीन युवक और एक युवती। हादसे में मुस्कान बगड़ा और अरुण वाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयदीप चौहान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथे यात्री अमित परमार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले नजदीकी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.