भावनगर, अगस्त 19 -- गुजरात के भावनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गलतफहमी की वजह से तीन लोगों की जान चली गई, वहीं एक शख्स मरते-मरते बचा। दरअसल ये सभी लोग देर रात एक खेत में ताश खेल रहे थे, तभी उन्होंने अपनी ओर एक वाहन आते हुए देखा, जिसे देखकर उन्हें लगा कि वहां पुलिस का छापा पड़ गया है। जिसके बाद वे आनन-फानन में डरकर भागने लगे, और इसी दौरान चार लोग खुले कुएं में गिर गए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुएं में गिरने वाला चौथा व्यक्ति बच गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना घोघा तालुका के उखरला गांव में हुई और मृतकों की पहचान राहुल पोपटभाई चौहान (35), नीलेश डाभी (37) और अजीतसिंह (45) के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी देते हुए भावनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) नितेश पांडे ने बताया कि गांव के एक खेत में करीब 11 लोग ताश खेल...