गुजरात में ट्रेन की चपेट में आया करारी का युवक, मौत
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी एक युवक की गुरुवार सुबह गुजराज प्रांत के मोरबी शहर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह 15 दिन पहले ही मजदूरी करने गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं।मुकीमपुर निवासी 28 वर्षीय रामलोचन पुत्र सूबेदार दिहाड़ी मजदूर था। 15 दिन पहले वह मजदूरी करने के लिए गुजरात प्रांत के मोरबी शहर गया था। वहां किसी टाइल्स के कारखाने में काम करता था। गुरुवार की सुबह वहीं ट्रेन पकड़ने के दौरान उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गुजरात में ट्रेन हादसा, करारी के युवक की मौत घटना की जानकारी पुलिस के जरिए परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। दिवंगत रामलोचन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.