दुमका, जुलाई 14 -- मसलिया। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत सिद्पहाड़ी गांव की 33 वर्षीय महिला दुलड हांसदा की गुजरात में फांसी लगाकर हुई मौत के सात दिन बाद आज उनका शव पैतृक गांव पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार दुलड हांसदा रोजगार के लिए गुजरात गई थीं। वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने में सात दिन लग गए। आज शव के पैतृक गांव सिद्पहाड़ी पहुंचने पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...