गुजरात में जन्माष्टमी पर द्वारका के लिए तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां से कहां तक होगा रूट
गांधीनगर, सितम्बर 2 -- गुजरात में जन्माष्टमी के पर्व पर हर साल द्वारका में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की इसी संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने जन्माष्टमी पर गांधीनगर कैपिटल और द्वारका के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अनारक्षित कोच वाली होगी और इसका संचालन 3, 4 और 5 सितंबर (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) को किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद DRM ने बताया कि ट्रेन संख्या 09521/09522 गांधीनगर कैपिटल-द्वारका-गांधीनगर कैपिटल अनारक्षित स्पेशल के रूप में तीन-तीन फेरों में संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 09521 गांधीनगर कैपिटल से द्वारका के लिए 3, 4 और 5 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल से रात 8 बजे चलेगी और रास्ते में चांदलोडिया B केबिन (रात 20.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.