गांधीनगर, अप्रैल 9 -- गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को दो बड़ी प्रमुख हस्तियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हाल ही में वीआरएस लेने वाले गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी एमएल निनामा और आम आदमी पार्टी (आप) से नाता तोड़ चुके राजू करपडा भाजपा में शामिल हो गए हैं। निनामा ने अपनी निर्धारित सेवानिवृत्ति से तीन महीने पहले ही वीआरएस ले लिया है। वह अरावली जिले के शामलाजी में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत राज्य मंत्री पी सी बरंडा ने किया, जो जनजातीय विकास, खाद्य व नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभागों को संभालते हैं। 59 साल के पूर्व आईपीएस अधिकारी आदिवासी समुदाय से आते हैं और उत्तरी गुजरात में अरावली जिले के रहने वाले हैं।30 जून को रिटायर होने वाले थे निनामा मूल रूप से राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.