गांधीनगर, फरवरी 17 -- गुजरात में करीब साढ़े तीन महीने तक चली SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरित शुक्ला ने फाइनल इलेक्टोरल रोल के प्रकाशन की घोषणा करते हुए बताया कि इस सूची में पूरे गुजरात में 4.40 करोड़ मतदाताओं का नाम दर्ज किया गया है। इस दौरान निर्धारित समय सीमा के अंदर पुनरीक्षण का काम पूरा करने में सहयोग देने के लिए उन्होंने गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि यह अभियान व्यापक जनसहभागिता का उदाहरण है।यह है SIR प्रक्रिया का पूरा गणित इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि SIR से पहले राज्य में कुल 5,08,43,436 मतदाता दर्ज थे। तय समयसीमा के अंदर कुल 4,34,70,109 मतदाताओं से गणन...