गुजरात में चालक की मौत से कोरौली में मातम
आजमगढ़, मई 26 -- सरायमीर। क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव निवासी युवक की गुजरात में रविवार की भोर में करेंट से झुलसकर मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । 42 वर्षीय गणेश सात महीने पूर्व गुजरात के उमर गांव गांधी वल में रह कर ट्रक चलाते थे। रविवार को भोर में ट्रक लेकर गोदाम में खड़ा कर दिये। इस दौरान जैसे ही रूम के अंदर गया कि किचन के पास लगे लोहे के ऐंगल के संपर्क में आ गए। लोहे के ऐंगल में बिजली प्रवाहित हो रही थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार की शाम घर पंहुचा। यह भी पढ़ें- करंट से झुलस कर ट्रक चालक की मौत उन्हें दो बेटा और एक बेटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.