गुजरात में कुल्हड़िया गांव के मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत
खगडि़या, जुलाई 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के एक मजदूर की गुजरात स्थित नवसारी जिले के वेशमा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत मजदूर कुल्हड़िया गांव निवासी उमेश साह का 22 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन कुमार बताया ज रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन कुमार गुजरात के नवसारी जिले के वेसमा में मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स कंपनी में गार्ड के रूप में कार्यरत था। मीशो वेयर हाउस में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। वह गत बुधवार क़ो ड्यूटी कर लंच करने जा रहा था कि इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर गांव में मातामी सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक के परिजनों ने सरकार व संबंधित कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.