अहमदाबाद, अक्टूबर 12 -- गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी तथा 7 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिग्नेश मेवाणी पर अपने समर्थकों के साथ गांधीनगर नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान पेथापुर पुलिस थाने के भीतर हंगामा करने, एक पुलिस इंस्पेक्टर के काम में बाधा डालने और समुदायों के बीच तनाव भड़काने के प्रयास के आरोप है। एफआईआर के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर 8 अक्टूबर को उस समय हुई जब वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार यूनुस परमार को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन पर और उनके सहयोगियों पर भाजपा के एक प्रचारक को धमकाने का आरोप था। यह भी पढ़ें- JNU के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर FIR, यौन उत्पीड़न के लगे हैं आरोप पेथापुर के पुलिस थाना अधिकारी (पीएसओ) ने पुष्टि की कि रविवार रात जिग्नेश मेवाणी और अन्य के खि...