गांधीनगर, फरवरी 27 -- गुजरात में बांधों की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। GSDSO (गुजरात राज्य बांध सुरक्षा संगठन) ने मोरबी जिले के दो प्रमुख बांधों डेमी-3 और माछू-2 को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है और इनकी संरचनात्मक स्थिति में गंभीर खामियां बताई हैं। शुक्रवार को विधानसभा में पेश की गई वर्ष 2024-25 की इस रिपोर्ट में राज्य के कुल 524 बांधों की सुरक्षा का आकलन किया गया है, जिनमें से कम से कम 10 जलाशयों में बड़े दोष पाए गए हैं।डेमी-3 बांध को लेकर रिपोर्ट में क्या कहा? इस रिपोर्ट में डेमी-III डैम के बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा गया है कि बांध के 17 पियर (खंभों) में से जब पांच पियर (3, 6, 9, 12 और 14) की विस्तृत जांच की गई, तो काफी चिंताजनक परिणाम मिले। रिपोर्ट में कहा गया है, कोर टेस्ट में कंक्रीट की मजाबूती खराब पाई...