गुजरात में एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा, कब डाले जाएंगे वोट और कब होगी गिनती?
गांधी नगर, जुलाई 2 -- निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को गुजरात के वडोदरा शहर की मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। यह सीट पिछले महीने वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री योगेशभाई पटेल के निधन के कारण खाली हुई है। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग ने बताया कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना छह जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई रहेगी। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने के लिए आखिरी तारीख 16 जुलाई निर्धारित की गई है।तत्काल प्रभाव से लागू हुई आचार संहिता निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इस विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.