आणंद, मई 4 -- देश में कई राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव भी हुआ था, इनके लिए भी सोमवार को मतगणना हुई। इस दौरान गुजरात में उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर्षद भाई परमार ने बाजी मार ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान को 30,743 वोटों से हरा दिया। वोटों की गिनती आणंद में वल्लभ विद्यानगर के BJVM कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के दौरान कुल 23 राउंड तक वोटों की गिनती हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जहां 85,500 वोट हासिल हुए, वहीं कांग्रेस कैंडिडेट को 54,757 वोट ही मिले। इस उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। बाकी चार उम्मीदवारों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.