गुजरात मजदूरी करने गए दो युवकों की मौत, एक घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के गांव बंजरिया के दो युवकों की गुजरात के भरूच शहर में एक दवा की फैक्ट्री में काम करते समय एक हादसे में मौत हो गई और एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव बंजरिया में मातम छा गया। बंजरिया गांव से एक सप्ताह पहले कई युवक गुजरात की फैक्ट्री में काम करने गए थे। गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र राम सिंह अपने भाई पवन और एक अन्य साथी अनिकेत (22) पुत्र हरिकिशोर भी गुजरात के भरूच में दवा फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार की रात 11 बजे गांव बंजरिया में सूचना आई कि गांव निवासी अर्जुन जिस दवा की फैक्ट्री में काम कर रहा था, उसके रिएक्टर में धमाका होने से उसकी और उसके साथी अनिकेत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और उसका एक साथी प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.