गुजरात भेजे जा रहे सात नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने पकड़ा
चंदौली, अक्टूबर 6 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे चेकिंग के दौरान गरबा एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ ने सात नाबालिग बच्चों को पकड़ा। इसमें चार लड़के एवं तीन लड़कियां शामिल रहीं। सभी बच्चों को गुजरात अहमदाबाद स्थित पेपर मिल में काम करने के लिए भेजा जा रहा था। हालांकि आरपीएफ के हाथ ठेकेदार नहीं लगा। आरपीएफ सभी बच्चों को एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था के हवाले कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्टेशन पर मानव तस्करी रोकने के लिए अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। इ सी दौरान हावड़ा से गांधीधाम जा रही गरबा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। इसके बाद चेकिंग के दौरान जनरल कोच से डरे सहमे सात बच्चों को पकड़ा गया। इसमें चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.