तेहरान, मार्च 11 -- गुजरात पोर्ट आ रहे थाइलैंड के कार्गो जहाज पर बुधवार को दो मिसाइलों से हमला हुआ। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 क्रू मेंबर्स को बचाया गया है। अमेरिका और इजरायल से जारी युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। वहां से गुजरने वाले यूरोपीय, अमेरिकी और कई अन्य देशों के जहाजों पर वह निशाना बना रहा है। रॉयल थाई नेवी ने कहा कि बुधवार को यूनाइटेड अरब अमीरात से निकलने के कुछ ही समय बाद होर्मुज स्ट्रेट के पास एक थाई झंडे वाला कार्गो जहाज पर हमला हो गया। मयूरी नारी नाम का यह जहाज, जो प्रेशियस शिपिंग Pcl का 30,000 डेडवेट-टन बल्क कैरियर है, उस पर हमला तब हुआ जब वह इस स्ट्रेटेजिक वॉटरवे से गुजर रहा था। मयूरी नारी यूनाइटेड अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से भारत के गुजरात में कांडला पोर्ट के लिए निकला था, और G...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.