अहमदाबाद, नवम्बर 25 -- गुजरात पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुजरात पुलिस ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में नौकरी का झांसा देकर लोगों को साइबर ठगी के मकड़जाल में फंसाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस सरगना समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला पायल चौहान वडोदरा के गोरवा क्षेत्र की निवासी है। वह गिरोह के सरगना निलेश उर्फ नील पुरोहित की सहायक के तौर पर काम करती थी। यह गिरोह गुजरात के युवाओं को ऊंचे वेतन वाली नौकरी का लालच देकर थाईलैंड और म्यांमार भेजता था। पायल चौहान पर यह भी आरोप है कि उसने कथित तौर पर गुजरात के लोगों को विदेश में ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों का वादा करके फंसाया और साउथ ईस्ट एशियाई देशों में ट्रैफिकिंग कर के भेजा। थाईलै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.