नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- गुजरात टाइटंस ने बुधवार को आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से जीत छीन ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेविड मिलर ने दिल्ली की टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था लेकिन उनकी एक गलती ने गुजरात की मैच में वापसी कराई और एक रन से रोमांचक मुकाबला गंवा दिया। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। ज्यादातर लोगों ने गुजरात की जीत मान ली थी लेकिन डेविड मिलर हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने 19वें ओवर में सिराज लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री मारी। विप्रज ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा, जिससे दिल्ली को आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन ही बनाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली ही गेंद पर विप्रज ने चौका जड़ दिया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। आखिरी 4 गेंद पर दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.