गुजरात ने कोलकाता को आखिरी ओवर में हराया, KKR को आईपीएल 2026 में मिली 5वीं हार
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल के 86 रनों की दमदार पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात की जारी सीजन में तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवां मुकाबला गंवाया है।गिल ने खेली कप्तानी पारी 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठे ओवर में सुनील नारायण ने साई सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.