गांधीनगर, अप्रैल 15 -- गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने तीन नगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर ली है। दरअसल ऐसा प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने और नामांकन खारिज होने की वजह से हुआ है। इस दौरान पार्टी ने राज्य की तीन नगरपालिकाओं कड़ी, ऊंझा और गणदेवी में बहुमत का जादुई आंकड़ा पा लिया। इन तीनों ही निकायों पर वर्तमान में भी भाजपा का ही कब्जा था।ऊंझा में 22 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत मेहसाणा जिले की ऊंझा नगरपालिका में भाजपा ने कुल 36 में से 22 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली। चुनाव अधिकारी बीरेन पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, जबकि जांच के दौरान 44 नामांकन पत्र खारिज कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.