नई दिल्ली, जून 1 -- IPL 2026 का Final हारते ही गुजरात टाइटन्स के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो इससे पहले किसी और टीम के नाम दर्ज नहीं था। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार कोई टीम दो बार अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल का फाइनल हारी है। कई टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अपने होम ग्राउंड पर एक-एक फाइनल गंवाया है, लेकिन जीटी को अपने होम ग्राउंड से दूसरी बार 'धोखा' मिला है। हालांकि, एक बार गुजरात ने आईपीएल का टाइटल जीता है और वह उसी मैदान पर उन्हें जीत मिली थी। गुजरात टाइटन्स पहली ऐसी टीम है, जिसने दो खिताब अपने ही होम ग्राउंड पर गंवाए हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जीटी का होम ग्राउंड है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में जीटी ने एक फाइनल 2022 में जीता भी है, लेकिन 2023 और 2026 में इसी मैदान पर जीटी को खिताबी मैच म...