नई दिल्ली, जून 16 -- टीम इंडिया ए श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन वनडे सीरीज में दो मैच अपनी गेंदबाजी की वजह से हारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक तूफानी तेज गेंदबाज को श्रीलंका भेजने का फैसला किया है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गुजरात टाइटन्स के पेसर अशोक शर्मा हैं, जिन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका भेजा गया है। मंगलवार यानी 16 जून को ही वे श्रीलंका पहुंच गए हैं और अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है। गुजरात टाइटन्स के खूंखार पेसर अशोक शर्मा को श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए में एंट्री मिली है। BCCI ने युधवीर सिंह चरक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह अब आगे सीरीज में अशोक शर्मा खेलेंगे। चोट की...