नई दिल्ली, मई 1 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का मानना है कि इस पिच पर 155 रन पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की बैटिंग की तारीफ की है और माना कि गिल ने ताबड़तोड़ पारी से उनकी टीम पर दबाव डाल दिया था। गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बैटिंग करते हुए पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार पारियों की मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।रजत पाटीदार ने इस चीज को बताया पॉजिटिव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद रजत पाटीदार ने कहा, ''जाहिर है, इस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.