गुजरात टाइटंस की हार नहीं पचा पा रहे कोच मैथ्यू हेडन, किस पर फोड़ा ठीकरा? बोले- ये बिल्कुल अस्वीकार्य है
अहमदाबाद, अप्रैल 21 -- गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली 99 रन की हार के लिए अपने खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसके लिए अपने बल्लेबाजों के 'भयावह प्रदर्शन' और डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन उसने अंतिम चार ओवर में 73 रन बनाकर पांच विकेट पर 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 100 रन पर ढेर हो गई, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर के 26 रन सर्वोच्च स्कोर रहा। यह भी पढ़ें- IPL में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी, अय्यर भी लिस्ट में हेडन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे उम्मीद थी कि हार का अंतर इससे काफी कम होगा। हमारे बल्लेबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.