रतलाम, मई 28 -- गुजरात जा रही बिहार एसटीएफ की गाड़ी मध्य प्रदेश के रतलाम में हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। घटना रतलाम के दिल्ली-मुंबई 8 लेन वाले एक्सप्रेस वे पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। रतलाम हॉस्पिटल में घायल जवानों का इलाज चल रहा है, बाकी एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया है कि बिहार एसटीएफ के जवान रेड डालने के लिए जा रहे थे। सभी लोग बिहार के गया से स्कॉर्पियो के जरिए गांधीधाम जा रहे थे, लेकिन बीच में ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के नाम- सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी, कॉन्स्टेबल विकास कुमार हैं। वहीं घायलों के नाम- सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.