गुजरात गए प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हजारीबाग, अगस्त 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। ट्रांसमिशन लाइन में गुजरात काम करने गए विष्णुगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक प्रवासी मजदूर प्रकाश महतो पिता स्व. माधव महतो प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत बुढ़वाडीह के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वे अपने कुछ साथियों के साथ ट्रांसमिशन लाइन में काम करने की बात कहकर घर से गुजरात के लिए निकले थे। शुक्रवार को उनका शव गुजरात के गोधरा में एक खेत में संदिग्ध हालत में पाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार को उनका शव उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.