नई दिल्ली, जून 17 -- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुजरात को एक बड़ी सौगात देते हुए पश्चिम रेलवे के आदिपुर-भुज खंड के दोहरीकरण के लिए 493 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि 49 किलोमीटर लंबी यह परियोजना रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और इस खंड के दोहरीकरण से कच्छ क्षेत्र में रेल सम्पर्क मजबूत होगा और यात्री तथा माल ढुलाई में 120 लाख टन प्रति वर्ष (MTPA) एक्स्ट्रा की संभावित बढ़ोतरी होगी। रेलवे के अनुसार इस परियोजना को भारतीय रेलवे के उस कार्यक्रम के तहत स्वीकृति दी गई है, जिसमें दोहरीकरण, तिहरीकरण और नेटवर्क को बेहतर बनाने के अन्य कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे ने बताया कि जिस आदिपुर-भुज खंड के दोहरीकरण के काम को मंजूरी दी गई है, वह फिलहाल गांधीधाम-नलिया गलियारे पर स्थित एक सिंगल-लाइन...