गांधीनगर, अगस्त 12 -- केंद्र सरकार ने गुजरात को एक बड़ा उपहार देते हुए बनासकांठा जिले के डीसा शहर में नया जू (चिड़ियाघर) और डेजर्ट-थीम वाली नाइट सफारी बनाने को मंजूरी दे दी है, जो कि 83 प्रजातियों के 2700 से ज्यादा जानवरों और पक्षियों का घर बनेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) ने डीसा में डेजर्ट जूलॉजिकल पार्क और नाइट सफारी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, यह प्रोजेक्ट 103 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर लगभग 542.14 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित होगा और इसे रेगिस्तानी इकोसिस्टम और सूखे इलाकों के आधार पर डिजाइन किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि यह एशिया का पहला डेजर्ट-थीम वाला ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी होगा और यहां आने वाले पर्यटक दिन में जानवरों को देखने के साथ ही रात में भी न...