अहमदाबाद, जून 19 -- गुजरात में एक्टिव हो चुकी प्री-मॉनसून गतिविधियों की वजह से बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम बदला है और लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है, इस दौरान कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, और यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राज्य के अन्य 15 जिलों में भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश के इन 21 जिलों में बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और तूफान आने की भी उम्मीद है।शुक्रवार को इन 28 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने 19 जून शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा और छोटा उदेपुर जिलों में अल...