गांधीनगर, अप्रैल 1 -- गुजरात के 'आप' प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने किया है। केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- "आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख़्स इनसे बदला लेगा।"160 आप कार्यकर्ताओं की हो चुकी गिरफ्तारी केजरीवाल ने ट्वीट में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा- "पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है।" केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.