गुजरात के हर बच्चे को मिलेगा 'हेल्थ पासपोर्ट', जन्म से 18 साल तक का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड होगा दर्ज
गांधीनगर, जुलाई 1 -- Gujarat Health Passport: गुजरात सरकार ने बुधवार को कहा कि उसकी 'स्वास्थ्य पासपोर्ट' पहल अपनी तरह की पहली योजना है, जिसका मकसद बच्चों और किशोरों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को "ज्यादा स्मार्ट, टिकाऊ और परिवार-अनुकूल" बनाना है। राज्य सरकार ने घोषणा की कि नवजात शिशुओं से लेकर 18 साल तक की उम्र के हर किशोर को 'स्कूल स्वास्थ्य-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (एसएच-आरबीएसके) के तहत 'स्वास्थ्य पासपोर्ट' जारी किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 'स्वास्थ्य पासपोर्ट' "जन्म से लेकर किशोरावस्था तक बच्चे की सेहत के बारे में संपूर्ण एवं प्रामाणिक रिकॉर्ड" उपलब्ध कराएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में 27 जून को इस राज्यव्यापी पहल की शुरुआत की थी। एसएच-आरबीएसके के तहत 992 स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.