पीटीआई, अप्रैल 29 -- गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांभोई पुलिस थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार निजी बस ने इको कार (वैन) को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल चार लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- एक बात तो साफ है...; गुजरात निकाय चुनाव में AAP के प्रदर्शन से खुश केजरीवाल बोलेहादसे में 6 ने दम तोड़ा उधर, डिप्टी एसपी ए.के. पटेल के अनुसार, यह हादसा गांभोई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बस ने इको...