अहमदाबाद, दिसम्बर 30 -- गुजरात के साणंद तालुका के कलाणा गांव में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। दरअसल पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया, जिसने सोमवार रात और मंगलवार सुबह हिंसक रूप ले लिया।विवाद की शुरुआत कथित तौर पर सोशल मीडिया पर डाली गई कुछ पोस्ट के कारण हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के युवाओं के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गांव में पथराव की घटनाएं शुरू हो गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें जिला पुलिस अधीक्षक (SP) और DySP शामिल हैं, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और पूरे गांव...