वलसाड, अप्रैल 22 -- गुजरात के वलसाड से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां हुए सड़के हादसे में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में बुधवार शाम को एक खचाखच भरी पिकअप वैन पलट गई, जिसमें तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, वैन में करीब 30 लोग सवार थे, ये सभी गिरनारा गांव से एक शादी में जा रहे थे। कारपाडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी एन वंजा ने बताया कि ड्राइवर के कंट्रोल खोने के बाद वैन पलट गई, जिसमें तीन बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया और आगे की जानकारी का इंतजार है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.