गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर होते हुए गांधीधाम (गुजरात) के लिए जल्द ही नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए बोर्ड ने सहमति जता दी है। भागलपुर से वाराणसी होते हुए गांधीधाम तक चल रही स्पेशल ट्रेन को जल्द ही रेगुलर अमृतभारत एक्सप्रेस से बदल दिया जाएगा। अमृतभारत होते ही ये ट्रेन वाराणसी के बजाए गोरखपुर होते हुए गांधीधाम तक जाएगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से चर्लपल्ली के लिए पहली अमृतभारत 4 अक्तूबर सेनई ट्रेन का महत्व अभी गुजरात के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन गोरखपुर से चलती है। गोरखपुर होते हुए गांधीधाम तक अमृतभारत चलने से गुजरात के लिए और रेगुलर ट्रेन मिल जाएगी। इससे 1600 से अधिक यात्री गांधीधाम और भागलपुर तक की यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद-भागलपुर के बीच चलेगी अमृत भारत एक...