छपरा, जून 24 -- सारण जिले के रसूलपुर थाना के रसूलपुर गांव का था युवक शव के लाये जाने पर परिजनों में मची चीख-पुकार परिजनों ने गांव के दो लोगों पर ही हत्या की आशंका जतायी 17 - रसूलपुर के रियाजु का शव पहुंचने पर उसके घर बुधवार को जूटी लोगों की भीड़ रसूलपुर। गुजरात के मोरबी शहर में सारण जिले के रसूलपुर थाना के रसूलपुर गांव के एक युवक की हत्या कर दी गई।

हत्या की जानकारी बुधवार को मृत युवक 35 वर्षीय रियाजउद्दीन उर्फ चिलर का शव गांव लाया गया तो परिवार में चीख पुकार मच गई। रियाजउद्दीन की हत्या कैसे हुई, इस बारे में कोई विस्तृत खबर नहीं मिल पायी है। हालांकि परिजनों ने गांव के दो लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए आशंका जतायी है जिनके साथ रियाजउद्दीन कमाने गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह 15 दिन पहले ही गांव के दो युवकों के साथ वेल्डर हेल्प...