लखनऊ, जून 28 -- आदिल नगर स्थित केसरी टेनिस एकेडमी में खेली जा रही आइटा पुरुष टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को गुजरात के देव नंदसाना को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। रविवार को खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले में देव नंदसाना ने महाराष्ट्र के पार्थ देवरुखकर को पहले सेट में 7-5 से हराया। विपक्षी खिलाड़ी के चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट होने के कारण देव नंदसाना ने अगले दौर में प्रवेश किया।

मैचों का विवरण उत्तर प्रदेश के अक्षित कौशिक ने स्थानीय कोर्ट का बखूबी फायदा उठाते हुए गुलबीर सिंह तोमर को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। अन्य मैचों में तेलंगाना के देवहर्षित नीलम ने अपने सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स का प्रदर्शन करते हुए शशांक करनाती को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। कनिष्क जेटली (गुजरात) ने देवराज गोहिल को 6-2, 6-2 के स्को...