वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बजरडीहा स्थित शिवराज नगर कॉलोनी की पार्किंग में कार में एक कंपनी के कर्मचारी से 80 लाख रुपये की डकैती का मामला सामने आया है। घटना बीते 14 मार्च की है। कंपनी के मालिक की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने शुक्रवार को छह अज्ञात के खिलाफ डकैती, मारपीट, बंधक बनाने, धमकी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। गुजरात के गांधीनगर के रांझरडा में मेसर्स एसके टेडर्स कंपनी का हेड आफिस है। मुंबई के जवेरी बाजार में कार्यालय है। मालिक गांधीनगर के रांझरडा निवासी कमलेश शाह हैं। कमलेश ने पुलिस को बताया कि कंपनी सब्जी, फल, फूल और अन्य कृषि उत्पादकों का कारोबार करती है। यह एमएसएमई एवं केंद्रीय भंडार (भारत सरकार) के तहत भी पंजीकृत है। कमलेश शाह के अनुसार कुछ कृषि उत्पादक सामान की खरीद की जरूरत थी। 13 मार्च को उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.